ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

रिसाली में सुशासन तिहार का समापन: विधायक ललीत चंद्राकर ने समस्याओं का मौके पर किया निराकरण

रिसाली। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ने न केवल शिकायत वाले आवेदन का सूक्ष्मता से अध्ययन किया, बल्कि अपनी उपस्थिति में निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललीत चंद्राकर नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा पुरैना में आयोजित किए सुशासन शिविर में घंटो बैठे रहे। उन्होंने शिकायत मिलने पर पुरैना में संचालित दो राशन दुकान को निरस्त करने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललीत चंद्राकर ने कहा कि विष्णुदेव सरकार इस बात पर कटिबद्ध है कि नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर भटके न।

यही वजह है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण व शहरी स्तर पर इस तरह का शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान तत्काल निर्धारित अवधि में करने का निर्णय ली है। उन्होंने पुरैना के नागरिकों की मांग पर खाद्य विभाग के अधिकारी वसूधा गुप्ता को निर्देश दिए कि पुरैना में संचालित राशन दुकान को निरस्त कर नए सिरे से आवंटन करे।

दरअसल नागरिकों का कहना था कि दो महिने से राशन दुकान से शक्कर उपलब्ध नहीं हो रहा है। शिविर में विधायक ने दो लर्निंग लाइसेंस का वितरण भी किया। इस अवसर पर आयुक्त मोनिका वर्मा ने शासन के विभिन्न योजनाओं समेत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किए जाने संबंधी जानकारी नागरिकों व मंचस्थ अतिथियों को दी। शिविर में मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनूपम साहू समेत लक्ष्मण राव व डी साई विशेष रूप से उपस्थित थे।

हटाया अतिक्रमण…
सुशासन तिहार के तहत नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा पुरैना में तीन वार्डो के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में नाली के ऊपर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। निगम आयुक्त ने उसे तत्काल निराकरण करते कब्जा मुक्त कराया। समाधान शिविर में निगम के 12 स्टाल के अलावा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत, लोक निर्माण वन, खाद्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। निगम द्वारा पेयजल की कमी को पूर्ती करने तीन हैण्ड पंप की मरम्मत और चार पेयजल पाइप लाइन लिकेज को ठीक किया।

-इन्हें दिया राशन कार्ड..
सुशासन तिहार के तहत कुछ हितग्राहियों ने राशन कार्ड बनाने की मांग की थी। पुरैना शिविर में अतिथियों ने पुरैना के नेहा खान, गणेशी, रत्ना पटेल, राजेश्वरी व गुड्डी गुप्ता का राशन कार्ड वितरण किया गया।

-65 में से 64 आवेदन का निराकरण..
पुरैना के तीन वार्ड में नागरिकों ने प्रथम चरण में कुल 65 आवेदन समाधान पेटी में डाला था। स्कूटनी के बाद निगम ने 64 आवेदनों का निराकरण किया। इसी तरह आज शिविर में कुल 312 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 303 मांग और 09 शिकायत के आवेदन शामिल है। आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में 32 मांग व 01 शियकायत आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button