ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
Uncategorized

नवा रायपुर में रफ्तार का कहर, खंभे से टकराई कार में लगी आग, चालक की जलकर मौत, दो युवक घायल

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर 17 कोटराभाठा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार इंडिगो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई।

टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसमें कार चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। कार चला रहे गौतम सतवानी (21 वर्ष), निवासी शद्दानी दरबार बोरियाकला, कार में फंस गए और आग की लपटों में घिरकर उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, कार में सवार प्रियांशु सचदेव और अभिराज सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता देखी जा सकती है बताया जा रहा है कि हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button