ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा- समर्पण और सेवा भाव की प्रतिमूर्ति हैं नर्सें

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 मई, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, उसी तरह नर्सें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर समाज में उम्मीद और खुशियों का संचार करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्स दिवस, नर्सिंग कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने का दिन है, जिन्होंने हर परिस्थिति में धैर्य, करुणा और सेवा भाव का परिचय दिया है।

रायपुर में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक किया जाएगा।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित रहेंगे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. यू.एस. पैकरा और सहायक संचालक डॉ. पुनीत गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।

साथ ही, जेएनएम मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के डॉ. संतोष सोनकर विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता उप नर्सिंग अधीक्षक नंदा रंगारी करेंगी।

यह आयोजन नर्सों के योगदान को सराहने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button