ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

मुंगेली जिले के 17 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगाकर पुलिस नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया

छत्तीसगढ़ | मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय जी ने दिनांक 19.05.2025 को सुशासन तिहार के दौरान जिला मुख्यालय में स्मार्ट सुरक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुये 33.15 लाख रूपये की लागत से निर्मित हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और इंटिग्रेटेड पुलिस नियंत्रण कक्ष का लोकापर्ण किया गया|

मुंगेली नगर के 17 महत्वपूर्ण चौंक-चौराहों एवं संवेदनशील जगहों पर 62 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिनका नियंत्रण इंटिग्रेटेड पुलिस कंट्रोलरूम मुंगेली से रियल टाईम (वास्तविक समय) पर निगरानी की जा सकती है। उन्नत तकनीकों से सुसज्जित पुलिस कंट्रोलरूम पुलिस के कार्याें को त्वरित और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

लोकापर्ण के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि यह प्रणाली केवल निगरानी तक सीमित नहीं है बल्कि यह शहर की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया को भी सुदृढ़ बनायेगी साथ ही स्मार्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग सुशासन की रीढ़ बनेगा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले जी, सचिव पी. दयानन्द, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला, मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button