ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किया गया कार्यक्रम

दुर्ग | अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किया गया था इस कार्यक्रम में नगर पालिका निगम दुर्ग से उपायुक्त मोहन्द्र कुमार साहू,नारायण यादव राजस्व निरीक्षक थान सिंह यादव पर प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक शामिल हुए थे |

इस कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय के छात्राओं ने संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेकर देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किया कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.नीतू सिंह एवं महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर तथा छात्राएं इस संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन  किरण वैष्णव ने किया उद्बोधन में उपायुक्त द्वारा वीरांगना देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती मनाने के शासन के आदेश से अवगत कराते हुए |

शासन की मनसा अनुरूप महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु शासन की योजनाओं एवं क्रियाकलाप से अवगत कराया और देवी वीरांगना अहिल्याबाई के जीवनी के संबंध में परिचय कराया वीरांगना देवी अहिल्याबाई के जीवन पर व्याख्यान देते हुए बताया गया कि उन्होंने विकट परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हुए मालवा राज्य की बागडोर संभाली एवं इंदौर गांव को नगर में परिवर्तन किया साथ साथ महेश्वर को विकसित कर अपनी राजधानी बनाया वीरांगना देवी अहिल्याबाई ने सन 1767 से मालवा साम्राज्य मालवा राज्य की बागडोर अपने पुत्र के माध्यम से शासन संचालित किया

तथा निरंतर 28 वर्षों तक शासन किया और अपने मालवा राज्य को युद्ध से दूर रखकर शांति और न्याय व्यवस्था को व्यवस्था को अपने राज्य में कायम रखा न्याय व्यवस्था को कायम रखने के लिए उन्होंने अपने पुत्र की कुर्बानी भी दी एवं विधवा के पति की संपत्ति में हक का समर्थन किया इतिहास के पन्नों में देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी एवं संघर्ष दबी हुई थी

जिसे शासन ने 300 वीं जयंती मनाने के साथ उनके योगदान हमें सामाजिक परिवर्तन एवं सामाजिक गतिशीलता मे सहभागी बनने प्रेरित करने का काम किया है आर्य कन्या महाविद्यालय की की छात्रा प्रेरणा शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में देवी अहिल्याबाई होलकर के द्वारा मुगल और अन्य बाहरी आक्रमण से ध्वस्त हुए|

पौराणिक काशी शिव मंदिरों , सारनाथ के मंदिर के पुनर्निर्माण करने एवं धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों भी उल्लेख किया छात्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारा समाज नारी शक्ति के माध्यम से सशक्त और समृद्ध हो सकता है एक अन्य छात्रा ने कविता के माध्यम से देवी अहिल्याबाई के जीवन परिचय दिया प्रोफ़ेसर निशा श्रीवास्तव ने भी नारी शक्ति के संबंध में व्याख्यान देते हुए बताया कि हमारी संस्था देवी अहिल्याबाई से प्रेरित है महिला शिक्षा का पक्षधर होने के साथ नगर की पहली महिला शिक्षा संस्थान है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button