ओम ज्वैलर्स के नवीनतम शोरूम का भव्य उद्घाटन, महापौर अलका बाघमार ने की शिरकत

दुर्ग | इंदिरा मार्केट स्थित प्रतिष्ठित ओम ज्वैलर्स ने अपने नवीनतम और आकर्षक शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में महापौर बाघमार ने ओम ज्वैलर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“ओम ज्वैलर्स वर्षों से अपने गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए जाना जाता है। नए शोरूम के रूप में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो न केवल व्यापार में वृद्धि करेगा बल्कि ग्राहकों को और भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।”
शोरूम उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, ग्राहक, और ओम ज्वैलर्स परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नवीन शोरूम में आधुनिक डिज़ाइन, ट्रेंडिंग ज्वैलरी कलेक्शन और ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर प्रस्तुत किए गए हैं।
ओम ज्वैलर्स के संचालकों ने बताया कि यह शोरूम ग्राहकों को स्वर्ण, रजत एवं हीरे की अत्याधुनिक डिज़ाइनों की ज्वैलरी उपलब्ध कराएगा और पारदर्शी मूल्य नीति के साथ ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देगा।
इस अवसर पर मिठाई वितरण और विशेष छूट की घोषणा भी की गई, जिससे ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला।
ओम ज्वैलर्स ने एक बार फिर साबित किया है कि विश्वसनीयता और नवीनता के साथ अगर व्यवसाय किया जाए, तो वह हर दिल में अपनी जगह बना सकता है।














