ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

मेयर अलका बाघमार पहुँची सुशासन शिविर में कमिश्नर के साथ किया ड्राइविंग लायसेंस,मजदूर कार्ड का वितरण

दुर्ग| नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महापौर अल्का बाघमार शुक्रवार को आदित्य नगर, कुशाभाऊ ठाकरे भवन शिविर में पहुंची। महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल,लोक कर्म प्रभारी अलका बाघमार के साथ शिविर में लगें विभिन्न विभागों के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त आवेदनों सहित निराकरण आवेदनों की जानकारी ली।

इस दौरान शिविर तुरंत ड्राइविंग लाइसेंस, मजदूर कार्ड वितरण मेयर अलका बाघमार द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल,एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर और पार्षदो के बीच हितग्राहियों को किया गया।

शिविर में 488 आवेदनों मांग 396 शिकायत 93 शेष 02 आवेदनों का 486 का निराकरण किया गया।आज के शिविर में प्राप्त आवेदन 827 ज्यादातर शिविर में सबसे ज्यादा पट्टा के आवेदन मिले है।

मेयर अलका बाघमार ने कहा कि आदित्य नगर कुशाभाऊ ठाकरे में आज शिविर में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सहभागिता कर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं को गोद भराई व 1 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार किया।

शिविर स्थल पर 25 से अधिक किशोरी बालिकाओं का एचबी टेस्ट एवं उनको सेनेटरी पैड वितरण किया गया।इस अवसर पर शिविर में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद सावित्री दमाहे, सुरुचि उमरे,युवराज कुंजम,ललिता ठाकुर,सरस निर्मलकर,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,आरके जैन,गिरीश दीवान व अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button