ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

महापौर ने एमआईसी सदस्यों के साथ पहुँची कर्मचारी के घर,उपादान की राशि का चेक प्रदान किया,महापौर व टीम के प्रति जताया आभार:

दुर्ग | नगर पालिक निगम महापौर  अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, वित्त व लेखा विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, बाज़र व राजस्व प्रभारी शेखर चन्द्राकर,नीलेश अग्रवाल, ममता सेन के साथ मंगलवार शाम को सेवानिवृत्त कर्मियों  कचरा बाई सोनी भृत्य को ( चार लाख रुपये ) का राशि चेक और ठाकुर राम यादव,

सहायक राजस्व निरीक्षक को 84 हज़ार रुपये का चेक घर मे जाकर ग्रेच्युटी यानि उपादान की राशि का इंतजार कर रहे कर्मियों को राशि चेक प्रदान किया।कर्मचारी के चेहरे पर मुश्कान,महापौर एवं एमआईसी टीम के प्रति जताया आभार,कहा उम्मीद नहीं थी आपने किया पूरा।

महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश और सभापति श्याम शर्मा व वित्त,लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे मार्गदर्शन पर निगम प्रशासन द्वारा ऐसे कर्मियों को उपादान की राशि के भुगतान की तैयारी की जा रही है। निगम प्रशासन ने इसके लिए 300 पात्र कर्मचारियों के नामों की सूची जारी की है। इन कर्मचारियों को 8 करोड़ से ज्यादा,भुगतान का प्रावधान किया गया है।

महापौर  अलका बाघमार एवं वित्त एवं लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने उपादान राशि का चेक देने बीमार सेवानिवृत कर्मियों के निवास पर पहुंची और उन्हें डेमो चेक देकर भुगतान की प्रतिबद्धता का एक नया उदाहरण पेश किया।

उन्होंने बताया कि सूची पर कर्मचारी 10 दिन के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत अवधि समाप्त हो चुकी है।जिनका दावा आपत्ति है उन आवेदनों की जांच की जा रही है।

संचित निधि के ब्याज से भुगतान की तैयारी कर ली गई है। बता दे कि नगर निगम में सत्ता परिवर्तन के बाद पिछले दिनों सामान्य सभा में मौजूदा परिषद ने कर्मचारियों को उपादान की राशि भुगतान का निर्णय लिया था।

बताया जा रहा है कि निगम के संचित निधि के ब्याज से राशि भुगतान की तैयारी है। इसी के तहत पात्र कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है दावा आपत्ति अवधि पूरा कर लिया गया है। निगम प्रशासन द्वारा जल्द कर्मचारियों के खाते में राशि डाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button