CG ब्रेकिंग: स्थानांतरण पर 25 जून से पूर्ण प्रतिबंध, दामाखेड़ा अब “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा”

रायपुर। राज्य सरकार ने ला स्तर के कर्मचारियों के संलग्नाकरण को 5 जून से समाप्त घोषित कर दिया है। इसके बाद यदि किसी स्थान पर कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, तो स्थानांतरण नीति के अनुरूप ही उनकी तैनाती की जाएगी।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थानांतरण के विरुद्ध कर्मचारी 15 दिनों के भीतर राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 25 जून 2025 के बाद राज्य में सामान्य स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। हालांकि, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में मुख्य सचिव या संबंधित अधिकारी की समन्वय और अनुमोदन के पश्चात स्थानांतरण संभव होगा।
दामाखेड़ा का नया नाम – “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा”
मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण घोषणा को भी अनुमोदन दे दिया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील स्थित दामाखेड़ा गांव का नाम अब “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा” होगा।
गौरतलब है कि 23 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री साय ने माघी मेल संत समागम समारोह के दौरान यह घोषणा की थी, जिसे अब आधिकारिक मुहर मिल गई है।














