ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट व लूट की वारदात, दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग  | प्रार्थी दयाल प्रकाश पिता सत्यदेव प्रसाद यादव उम्र 39 वर्ष साकिन आजाद मोहल्ला कैम्प-1 थाना वैशाली नगर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.06.2025 की सुबह आवेदक का भतिजा युवराज यादव घर में रखे एक्टिवा क्र0-सीजी-07 सीव्ही 4566 को बिना बताये लेकर मैदान तरफ खेलने गया था करीबन 08.30 बजे प्रशांत दुबे आवेदक के भतिजे युवराज यादव को घर लेकर आया उसे चोट लगा था|

प्रार्थी के द्वारा पूछने पर युवराज बताया कि कैम्प में रहने वाला आदित्य उर्फ टिड्डी अपने साथियो के साथ आया और शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगे तो आवेदक के भतिजे द्वारा पैसा नही है बोला तो आदित्य एवं उसके साथी द्वारा प्रार्थी के भतिजे के साथ मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर आवेदक के भतिजे का रास्ता रोककर मारपीट किये तथा आवेदक के भतिजे को एक्टिवा सहित नीचे गिरा कर एक्टिवा को छीनकर भाग गये कि रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-154/2025 धारा 126(2), 119(1), 309(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आदित्य सिंह उर्फ टिड्डी को पकड़ कर थाना लाया गया जिससे अपराध के संबंध में मेमोरण्डम कथन लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 02.06.2025 के सुबह 08.30 बजे कैम्प- गौसिया मस्जिद के पीछे में खड़ा था तो समीर अपने दोस्त के साथ आया और बोलने लगा की चलो शराब पीते है कुछ देर बाद एक एक्टिवा सीजी-07 सीव्ही 4566 रंग मेटालिक से एक लड़का आया जिसको समीर ने रोका और शराब पीने के लिये समीर ने पैसा मांगा उस लड़के द्वारा पैसा नही है |

बोलने पर आरोपी आदित्य सिंह उर्फ टिड्डी और उनके 02 साथी तीनो मिलकर मारपीट किये है। मारपीट करने के दौरान वह लड़का अपने एक्टिवा सहित गिर गया एक्टिवा सीजी-07 सीव्ही 4566 को समीर छीनकर ले गया तथा अपने पास रखना बताया।

आरोपी आदित्य सिंह उर्फ टिड्डी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी आदित्य सिंह उर्फ टिड्डी पिता बबलु सिंह उम्र 22 वर्ष साकिन गौसिया मस्जिद के पास कैम्प-1 थाना वैशाली नगर को दिनांक 07.06.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपी समीर एवं उसके दोस्त की पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सरहानीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button