CG Anganwadi Job 2025: आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

दुर्ग | की एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके लिए नगर पालिक निगम भिलाई और नगर पालिका निगम रिसाली क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
रिक्त पदों का विवरण:
- वार्ड क्र. 06 – आंगनबाड़ी केन्द्र पाण्डे पारा, सुपेला
- वार्ड क्र. 35 – आंगनबाड़ी केन्द्र डुंडेरा-अ, रिसाली
- वार्ड क्र. 36 – आंगनबाड़ी केन्द्र डुंडेरा-स, रिसाली
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक आवेदिकाएं 09 जून 2025 से 23 जून 2025 के बीच अपना आवेदन पत्र सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निम्न पते पर जमा कर सकती हैं:
एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, भिलाई-01 (जुनवानी-चिखली मुख्य मार्ग, भिलाई) समय: प्रातः 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक (केवल कार्यदिवसों में)
सीधे जमा करने की स्थिति में आवेदन बंद लिफाफे में देना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
योग्यता और आयु सीमा:
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 44 वर्ष
- एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाली आवेदिकाओं को 3 वर्ष की आयु में छूट
- अधिकतम सेवा आयु: 65 वर्ष
आवेदिका उसी ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी होनी चाहिए जहाँ पद रिक्त है।
आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करना अनिवार्य है।
विशेष जानकारी:
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 द्वारा बताया गया कि यह भर्ती स्थानीय पात्र महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक आवेदिकाएं समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।














