ब्रेकिंग
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव
छत्तीसगढ़

मां के साथ सो रही 15 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के रास्ते में हुई मौत

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिस्तर पर अपनी मां के साथ सो रही 15 वर्षीय छात्रा नंदिनी पटेल की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, नंदिनी रोज़ की तरह रात का खाना खाने के बाद बिस्तर पर सो गई थी। देर रात करीब 1.30 बजे अचानक उसके पैर में कुछ चुभने का अहसास हुआ, जिससे उसकी नींद खुल गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर मां भी घबराकर उठ गई। जब कमरे की तलाशी ली गई, तो पता चला कि एक जहरीला सांप बिस्तर के पास टेबल के नीचे छिपा बैठा था।

परिजन नंदिनी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

परिवार के सदस्य जगराम पटेल ने बताया कि नंदिनी स्कूल की छात्रा थी और पढ़ाई में तेज थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर गहरा दुख छा गया है। गांव में भी इस घटना से शोक की लहर फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button