ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2.70 लाख का सामान बरामद

अमलेश्वर  | मध्यरात्रि जयश्री मोबाईल दुकान खुडमुड़ा रोड़ अमलेश्वर में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा शटर का ताला तोड़कर शटर उठाकर दुकान के अन्दर प्रवेश कर नये व पुराने मोबाईल सेट, पावर बैंक, स्मार्टवॉच चोरी की घटना घटित की गई थी। प्रार्थी सुनील टिमरे की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में दिनांक 12/06/2025 को अपराध क्रं. 65/2025 धारा 331(4) , 305 (4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नकबजनी की घटना के आरोपी को पता तलाश कर चोरी की गयी सामग्री बरामद करने हेतु थाना अमलेश्वर व एसीसीयू को निर्देशित किया गया था। लगायी गई टीम ने सुरागरशी करते हुये सीसीटीवी फुटेज को खंगाला मुखबीर सक्रिय किये संदेहियो की जांच की इसी क्रम में चिरपिरा भाठागांव टाइल्स मजदूर प्रेम साहू आ0 खुमान साहू उम्र 19 साल की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर संघन पूछताछ किया गया|

तब प्रेम साहू ने दिनाक 11/06/2025 की रात्रि मोबाईल दुकान का ताला सरिया से तोड़कर शटर उठाकर शटर र्में इंट पत्थर टिकाकर दुकान में प्रवेश कर मोबाईल पावर बैंक़ साउण्ड बाक्स चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा में फोटो ना आये इसलिये उसके कैमरा के सामने साईन बोर्ड़ रख दिया था।

आरोपी की निशादेही पर 5 नये , 9 पुराने कुल 14 नग मोाबईल फोन 8 पावर बैंक , 2 स्मार्टवॉच एक स्पीकर जुमला कीमती करीब 2 लाख 70 हज़ार का सामान बरामद किया गया है घटना में प्रयुक्त राड़ सरिया व एक्टिवा वाहन भी जप्त की गयी है। मोबाईल खरीद दार खिलेश पिता गंगाराम साहू उम्र 25 साल पर चोरी का समान बेईमानी से खरीदने पर कार्यवाही की गई है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उनि रामनारायण ध्रुव, सउनि नरेन्द्र सिंह राजपुत, प्रधान आरक्षक मेधराज चेलक, मनीष तिवारी, आर0 राजकुमार चन्द्रा, अश्वनी यदु , चित्रसेन, अजय ढ़ीमर, कुलेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपियों के नाम:-

  1. प्रेम साहू उम्र 19 साल
  2. खिलेश साहू उम्र 25 साल खरीददार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button