ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

प्राणघातक हमले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की सम्पत्ति कुर्की की तैयारी

दुर्ग। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 21 मई 2025 की रात हुए एक गंभीर प्राणघातक हमले के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की सम्पत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया स्नेहा चौबे, निवासी कैम्प-18 रोड, पाण्डेय मोहल्ला, वैशाली नगर ने अपने पति प्रदीप चौबे पर हुए हमले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 10:30 बजे शुभम यादव ने उनके पति को फोन कर घर के सामने बुलाया और पैसे के लेन-देन को लेकर गाली-गलौच करते हुए|

अपने साथियों दीपक नेपाली और रोशन सिंह उर्फ राजा के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शुभम यादव ने जान से मारने की नीयत से प्रदीप चौबे का गला दबाया और सिर दीवार में पटकने लगा। बीच-बचाव करने आई प्रार्थिया को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में पहले आरोपी शुभम यादव को 22 मई 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, फरार चल रहे दो अन्य आरोपी — रोशन सिंह उर्फ राजा और रामप्यारे यादव — ने 23 जून 2025 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं चौथा आरोपी दीपक नेपाली अब भी फरार है, जिसके खिलाफ चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी:

रोशन सिंह उर्फ राजा, पिता संतोष सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, कैम्प-1, पांच मंदिर के पास, थाना वैशाली नगर।

रामप्यारे यादव, पिता सुखविलास यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-1, संग्राम चौक, मकान नंबर 392, थाना वैशाली नगर।

उक्त कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस टीम की तत्परता और मुस्तैदी की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी दीपक नेपाली को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button