छत्तीसगढ़
BREAKING: साजा में मामूली विवाद बना जानलेवा: बोलेरो चढ़ाकर युवक की हत्या, आरोपी मालवेंद्र बनर्जी पर FIR की मांग को लेकर मोहल्लेवालों का थाना घेराव

साजा | वार्ड क्रमांक 13 साजा में शनिवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी मालवेंद्र बनर्जी, निवासी वार्ड 13, ने बोलेरो गाड़ी चढ़ाकर तीन लोगों को कुचल दिया।

इस हादसे में रतनू नेताम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में स्थानीय लोग साजा थाना पहुंचे और मालवेंद्र बनर्जी के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि विवाद व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा था, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है।














