ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

बॉम्बे आवास में पुलिस की सर्जिकल दबिश: 2 संदिग्ध बाइक और 1 युवक हिरासत में

दुर्ग। जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 04 जुलाई 2025 को थाना वैशाली नगर क्षेत्र के बॉम्बे आवास में पुलिस टीम ने सर्जिकल दबिश दी।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक विनोद मिंज के नेतृत्व में थाना मोहन नगर, पदमनाभपुर, जामुल, सुपेला एवं वैशाली नगर की संयुक्त टीम तथा पुलिस लाइन के बल के साथ यह कार्रवाई की गई।

दबिश के दौरान मौके से दो संदिग्ध मोटरसाइकिल और एक संदिग्ध युवक मिला। संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार समय-समय पर संदिग्ध क्षेत्रों में की जा रही चेकिंग एवं दबिश अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहर में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button