ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

खौफ की चाल! दुर्ग में फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से ठगे लाखों के गहने

दुर्ग। रविवार सुबह दुर्ग जिले के सदर बाजार क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भोईपारा निवासी 62 वर्षीय शीला जैन को चार अज्ञात युवकों ने सम्मोहित कर लाखों के गहने ठग लिए। यह घटना उस समय हुई जब महिला राम मंदिर में दर्शन के बाद अपने घर लौट रही थीं।

पुलिस बनकर गहने उतरवाए, फिर हुए फरार

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब दो मोटरसाइकिलों में सवार चार युवक महिला के पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए डराया कि आगे हत्या की वारदात हुई है और इलाका संवेदनशील है।

फिर युवकों ने सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि वह अपने गहनों को लिफाफे में सुरक्षित रख लें। महिला उनकी बातों में आ गईं और अपने चार सोने के कंगन उतारकर लिफाफे में डाल दिए, जिसे ठग लेकर चुपचाप फरार हो गए।

CCTV में आरोपी की तस्वीर कैद, शहरभर में अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने शहरभर में नाकेबंदी और पीसीआर वैन को अलर्ट कर दिया है।

योजनाबद्ध गिरोह की आशंका, बुजुर्ग महिलाएं निशाने पर

पुलिस की शुरुआती जांच में यह प्रतीत हुआ है कि यह एक सुनियोजित ठग गिरोह हो सकता है जो खासकर वृद्ध महिलाओं को शिकार बना रहा है। इस गिरोह का तरीका बेहद चौंकाने वाला है – वे खुद को वर्दीधारी बता कर डराते हैं और गहने उतरवाकर फरार हो जाते हैं।

आम जनता के लिए अलर्ट – ऐसी चालों से रहें सावधान

  • अगर कोई खुद को पुलिसकर्मी बताकर गहने या कीमती सामान हटाने को कहे, तो पहचान पत्र ज़रूर जांचें।
  • किसी भी संदेहजनक व्यक्ति की जानकारी 112 पर तुरंत दें।
  • बुजुर्गों को इस तरह की ठगी से सतर्क करने का कार्य हर परिवार को करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button