ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

थाना अंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित महिला समेत तीन गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अंडा पुलिस को दिनांक 17 जुलाई 2025 को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटर साइकिल में अवैध रूप से गांजा लेकर परिवहन कर रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गीता पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर संदिग्ध युवकों को चिन्हित कर रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान मोटर साइकिल के बीच में रखे हरे रंग के बैग से 4 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  • रणवीर मारकण्डे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ईतवारी बाजार अंडा
  • नीतेश कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी चंदखुरी, थाना पुलगांव

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि यह गांजा उन्हें गीतांजली जोशी, निवासी जंजगिरी रोड, अंडा ने बिक्री हेतु उपलब्ध कराया था और इसके लिए 20,000 रुपये अग्रिम भुगतान भी किया गया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपिया गीतांजली जोशी को भी महिला आरक्षक की उपस्थिति में हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह गांजा खरीदने के लिए पैसे देती थी और बिक्री के बाद रकम का आपस में बंटवारा होता था।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 जप्त सामग्री:

  • मादक पदार्थ गांजा – 04 किलोग्राम
  • एक मोटरसाइकिल (परिवहन में प्रयुक्त)
  • 03 नग मोबाइल फोन (अपराध में प्रयुक्त)
  • कुल जुमला कीमत – 1,10,000/-

दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के एक प्रमुख नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और आमजन से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button