ब्रेकिंग
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव
छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नेशनल हाइवे में सुधार कार्य हेतु लगातार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल किए गए एजेंडा बिंदुओं पर होने लगे कार्य

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु लगातार सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में नेशनल हाइवे के अभीयांत्रिक त्रुटि को दूर करने एजेंडा में शामिल कर चर्चा की जा रही हैँ जिस पर सुधार कार्य किये जा रहे हैँ साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा अन्य संबंधित विभाग से समन्वय कर सुधार कार्य कराने का कार्य किया जा रहा हैँ

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नेशनल हाईवे में सुधार कार्य हेतु कुम्हारी टोल प्लाजा से नेहरू नगर चौक तक सर्विस रोड एवं नेशनल हाईवे में कहीं कहीं पर समानांतर एवं कहीं ऊपर नीचे होने से सड़क दुर्घटनाएं घटित होने से दोनों के बीच क्रश बैरियर्स लगाकर दोनों मार्ग को अलग-अलग करने मीटिंग एजेंडा में शामिल किया गया था|

जिस पर NH (पीडब्ल्यूडी) विभाग द्वारा प्रपोजल तैयार कर दिल्ली भेजा गया है जिससें कार्य स्वीकृत होने के पश्चात भविष्य में दोनों मार्ग के मध्य क्रश बैरियर निर्माण किया जाएगा जिससे सर्विस रोड से अचानक कोई भी वाहन मुख्य मार्ग में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इसी प्रकार जहां-जहां ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है ऐसे ही स्थान पर पूर्व में लोहे के जाली से डिवाइडर बनाए गए थे जो कि टूट फूट गए हैं और सड़क से अचानक लोग पार करने से एवं मवेशी आ जाने से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कंक्रीट का डिवाइडर निर्माण किया जा रहा है|

पूर्व में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रमुख चौक चौराहो में लेफ्ट टर्न फ्री बनाने निर्देश दिए गए थे जिसमें दुर्ग के प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया है और भिलाई क्षेत्र का सर्वे किया गया है नेशनल हाईवे में अवैध कटिंग को भी पूर्व में बंद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button