ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर से निकले दो मासूम, रहस्यमय ढंग से हुए लापता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बिल्हा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-9 में दो नाबालिग बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों बच्चियों की उम्र क्रमश: 9 और 11 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 साल की छोटी बालिका चौथी कक्षा के बाद से पढ़ाई छोड़ चुकी है। सोमवार की सुबह वह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने के लिए निकली थी। इस दौरान उसके साथ उसके ही परिवार की 11 वर्षीय बड़ी बहन भी थी। लेकिन दोनों बच्चियां शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उन्हें आसपास के क्षेत्रों में तलाश किया और पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

रात होते-होते परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने तत्काल बिल्हा थाना पहुंचकर बच्चियों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता से मामले को लेते हुए अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चियों की तस्वीरों को आसपास के क्षेत्रों में वितरित कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।

परिवार खेती-किसानी कर अपना गुजारा करता है। एक ही परिवार की दो बेटियों के अचानक गायब हो जाने से परिजन बुरी तरह घबराए हुए हैं। वहीं, वार्ड में भी अनहोनी की आशंका के चलते भय का माहौल व्याप्त है।

बिल्हा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल वापस लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button