ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR
छत्तीसगढ़

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉ. उदय कुमार को “एमिनेंट डॉक्टर पर्सनालिटी अवॉर्ड” से सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर

भिलाई। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मुख्यालय द्वारा भिलाई के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. उदय कुमार को “एमिनेंट डॉक्टर पर्सनालिटी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

डॉ. कुमार वर्तमान में सेक्टर-9 के सीएमओ एवं बर्न स्पेशलिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय योगदान और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

डॉ. उदय कुमार की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेन्द्र ठाकुर ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि डॉ. उदय कुमार न सिर्फ एक कुशल चिकित्सक हैं, बल्कि बड़े भैया जैसे आदरणीय, मिलनसार और हमेशा मदद के लिए तत्पर रहने वाले व्यक्ति भी हैं।

डॉ. उदय कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर नरेन्द्र ठाकुर सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सेवा भावना और उत्कृष्टता ने उन्हें यह गौरव दिलाया है।

डॉ. कुमार ने अवॉर्ड मिलने पर IMA के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर सेवा करने की प्रेरणा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button