छत्तीसगढ़
नई उमंग वेलफेयर फाउंडेशन संस्था छत्तीसगढ़ ने पत्रकारिता में सेवाओं हेतु सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता को किया सम्मानित

रायपुर | नई उमंग वेलफेयर फाउंडेशन संस्था छत्तीसगढ़ के द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान मीडिया के प्रति उनके समर्पण और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने के प्रयासों के लिए दिया गया।
जीवन में समाज की आवाज़ को प्रमुखता देते हुए खबरों की सच्चाई और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के क्षेत्र को एक नई दिशा दी है।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ी फिल्म के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार रियाज़ खान ज़ी,छत्तीसगढ़ी फिल्म गीतकार पंडित विवेक शर्मा ज़ी,छत्तीसगढ़ी फिल्म कोरियोग्राफर दीपक बंजारे जी उपस्थित थे!!














