खतरनाक स्टंट का शौक पड़ा भारी, बुलेट चालक गिरफ्तार

दुर्ग। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने भिलाई नगर पुलिस को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो में हरे रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (वाहन क्रमांक CG-07 CQ-7820) का चालक -मनीष उम्र 21 वर्ष निवासी -सेक्टर 6 अपने महिला साथी को पेट्रोल टंकी पर बैठाकर खतरनाक अंदाज में तेज गति से वाहन चलाते हुए नजर आ रहा था। यह कृत्य न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता है, बल्कि आम राहगीरों की जान को भी खतरे में डालता है।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्यवाही की और आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 433/25 दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 129 और 194(D) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी -मनीष उम्र 21 वर्ष निवासी -सेक्टर 6 को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।














