सुपेला पुलिस की कार्रवाई: एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने एक्टिवा चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा, एक मोबाइल फोन और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित चोरी की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना 19 अगस्त की है, जब नेहरू नगर ईस्ट निवासी सईद खान की स्कूटी (सीजी 07 सीयू 9581) घर के सामने से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रार्थी को संदेही द्वारा फोन कर 6 हजार रुपये में स्कूटी लौटाने की बात कही गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को घड़ी चौक के पास से पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य बाग उर्फ आदि (पता–कुकुरबेड़ा, थाना आमानाका रायपुर, हाल निवास मॉडल टाउन स्मृति नगर, थाना सुपेला) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की एक्टिवा, मोबाइल और धारदार चाकू बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्तमान मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/2025 धारा 303(2), 308(1) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।














