ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सुबह-सुबह निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण

दुर्ग।नगर पालिक निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल शनिवार सुबह 6:30 बजे शहर की सड़कों पर निकले और अधिकारियों व अमले के साथ कई प्रमुख स्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। जहां-जहां लापरवाही और गंदगी दिखाई दी, वहां तुरंत कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कलेक्ट्रेट के पास लगे ठेले हटवाए गए। आयुक्त ने चाय और पान ठेला संचालकों को मौके पर बुलाकर खुद ही कचरा उठवाया और सफाई भी कराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे से ठेला संचालक आसपास गंदगी फैलाते पाए गए तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इसके बाद आयुक्त दल-बल के साथ मिनी माता चौक पहुंचे। यहां पेट्रोल पंप के आसपास गंदगी फैली हुई थी। इसे देखकर वे नाराज़ हुए और मौके पर ही पंप संचालक को बुलाकर परिसर की तुरंत सफाई कराने का आदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान कचरा फैलाने वाले ठेला संचालकों से अर्थदंड वसूला गया। पुलगांव चौक और गंजपारा जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी कमिश्नर ने सफाईकर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान आयुक्त ने कुछ स्थानों पर अस्थायी निर्माण देखकर नाराज़गी जताई और तुरंत बेदखली के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमिश्नर अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग सड़क किनारे कचरा फेंकते हैं। उन्होंने अमले को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों पर तुरंत जुर्माना लगाया जाए और यदि ज़रूरत हो तो कड़ी कार्रवाई भी की जाए।

उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों और घरों से निकलने वाला कचरा सड़क पर न फेंकें, बल्कि निगम की निर्धारित व्यवस्था का पालन करें। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था तभी सुधरेगी जब प्रशासन और जनता दोनों मिलकर सहयोग करेंगे।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता हरिशंकर साहू,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, गौतम साहू,मनोहर शिंदे, सुरेश भारती,रामलाल भट्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button