ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़सूरजपुर

स्कूल से लौटते समय तीन बच्चे बिजली की चपेट में, एक की मौत

सूरजपुर  | छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। ओडगी विकासखंड के चांदनी बिहारपुर इलाके में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में 15 वर्षीय रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार और अनूप कुमार गंभीर रूप से झुलस गए और उनका इलाज जारी है।

ऐसे हुआ हादसा

करीब शाम 4 बजे तीनों छात्र ठाडपाथर स्कूल से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज बारिश से बचने के लिए वे ठाडपाथर–रेडीपहाड़ी मार्ग पर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

गांव में मातम, घायलों का इलाज जारी

ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही विशालपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक छात्र के परिजन सदमे में हैं और गांव में गहरा मातम छा गया है।

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के दौरान लगातार हो रही आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाए।

यह हादसा बरसात के मौसम में बिजली गिरने से होने वाले खतरे की एक बार फिर दर्दनाक याद दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button