ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस में लंबित विभागीय जांचों की समीक्षा बैठक, शीघ्र निराकरण के निर्देश

दुर्ग |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) ने पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में लंबित विभागीय जांच और न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

बैठक में जिले के सभी अनुविभागवार लंबित प्रकरणों का विश्लेषण किया गया और जिन प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं हो रहा था, उनके प्रभारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, जिन विभागीय जांचों में न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया है, उनके स्थगन हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को न्यायालय से नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर (शहर), अभिषेक झा (ग्रामीण), मती पद्म तंवर (महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई) सहित समस्त पुलिस अनुविभाग के राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे।

एसपी विजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि जिले में विभागीय जांचों का निराकरण तेजी से हो सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button