ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
Uncategorized

घर के भीतर खौफनाक वारदात: बहू ने दादी सास के सिर पर हथौड़ा मारकर ली जान

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरी में एक बहू ने मामूली विवाद के चलते अपनी दादी सास के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी नाती बहू को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

नंदिनी थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर के अनुसार, मृतका की पहचान उर्मिला वर्मा (66 वर्ष) के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर घर में केवल उर्मिला बाई और उनकी नाती बहू रोशनी वर्मा (23 वर्ष) मौजूद थीं। बाकी परिजन रोज़ की तरह अपने काम पर निकल गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रोशनी ने घर में रखे हथौड़े से दादी सास के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उर्मिला बाई मौके पर ही गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उर्मिला बाई अपने नाती तोरण लाल वर्मा के अंतरजातीय विवाह से नाखुश थीं। उन्होंने साल 2023 में रोशनी यादव से शादी की थी। इस वजह से दोनों महिलाओं के बीच अक्सर तनाव और झगड़े होते रहते थे।

घटना की जानकारी तब मिली जब पड़ोसी ने मृतका के पति को सूचना दी। वे तुरंत घर पहुंचे और नंदिनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतका का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल नंदिनी पुलिस ने आरोपी रोशनी वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button