ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने रानीतराई में अंधे कत्ल का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

रानीतराई, दुर्ग। 24 अक्टूबर 2025 को दुर्ग पुलिस ने रानीतराई क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक खूबीराम साहू (ग्राम रेंगाकठौरा) की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विजय साहू ने थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने ससुराल ग्राम खर्रा मातर त्यौहार मनाने आए थे। रात लगभग 2:30 बजे उनकी साली सबिना साहू ने बताया कि उनके भाई खूबीराम साहू पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। घायल हालत में अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक काफी समय से ग्राम खर्रा की एक युवती के संपर्क में था और मातर कार्यक्रम देखने उसके गांव आया था। युवती के भाई सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर और उसके दोस्त—आशीष, मनीष, आकाश भारती उर्फ बाटूल और सन्नी—इस संबंध से नाराज होकर खूबीराम साहू पर धारदार चाकू से हमला कर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ यादव (23), आशीष साहू (19), मनीष यादव (22), सन्नी ढीमर (19) और आकाश भारती (18) शामिल हैं। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

थाना रानीतराई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि आरोपियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button