ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

नंदिनी नगर में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह

दुर्ग/नंदिनी नगर। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

घटना 22 अक्टूबर 2025 की है, जब ग्राम अरसनारा निवासी लुकेश मैत्रे (19 वर्ष) ने गोवर्धन चौक के पास अपने परिचित आकाश निर्मलकर पर चाकू से पेट में हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मृतक के पिता सुखदेव निर्मलकर (50 वर्ष) निवासी ग्राम अरसनारा की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 270/2025, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई।

संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

फरार आरोपी की तलाश के लिए थाना नंदिनी नगर एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दुर्ग क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में लुकेश मैत्रे ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह मृतक से पुरानी रंजिश के चलते नाराज था तथा मौके का फायदा उठाकर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू को पुलिस ने विधिवत जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपी लुकेश मैत्रे (19 वर्ष) निवासी ग्राम अरसनारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button