ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
छत्तीसगढ़

नेवई में नौकर ने ही मालिक के घर से की चोरी, 10,000 बरामद – आरोपी गिरफ्तार

भिलाई/नेवई। थाना नेवई पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपने ही मालिक के घर की आलमारी से ₹10,000 चोरी किए थे और कुछ रकम खर्च भी कर दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुकेश सराफ (55 वर्ष) निवासी प्रगति नगर, रिसाली ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने 17 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 9:30 बजे अपने घर की आलमारी के लाकर में ₹45,000 रखे थे। दोपहर में जब उनकी पत्नी अरूणा सराफ ने लाकर देखा तो उसमें केवल ₹35,000 बचे थे। ₹10,000 गायब थे।

प्रार्थी को अपने घर में काम करने वाले नौकर इंद्रजीत महतो पर संदेह हुआ, जो पूर्व में भी घर और दुकान से सामान चोरी कर चुका था, हालांकि तब रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

इस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 338/2025, धारा 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म कबूल

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत महतो (30 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, सुपेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और बताया कि चोरी की गई राशि में से कुछ पैसे खर्च कर दिए तथा दुकान से चोरी किए गए पार्ट्स को कबाड़ी को बेच दिया। आरोपी के पास से ₹1,000 नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी को 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जांच टीम का योगदान

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1467, एवं आरक्षक क्रमांक 1603 रवि बिसाई का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:
इंद्रजीत महतो, उम्र 30 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, सुपेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button