ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़बलोदा बाज़ार

भाटापारा की नई सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर खाक

 बलौदाबाजार  | छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा की नई सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरी मंडी लाल लपटों में घिर गई और आसमान में उठते घने काले धुएं के गुबार ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत की। वहीं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गए।

मंडी में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय मंडी में नीलामी की प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, सब्जी विक्रेता और आढ़ती मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं को देखकर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई दुकानें और गोदाम जलकर खाक

आग इतनी भीषण थी कि कई दुकानें, गोदाम और ठेले पूरी तरह जलकर खाक हो गए। वहां रखी लकड़ी, प्लास्टिक की टोकरियां, कैरेट और सब्जियों के डिब्बे धधकते रहे। अब तक लगभग 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकानों में रखी नगदी, माल और सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो गईं।

आग के कारणों की जांच जारी

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या फेंके गए जलते माचिस के टुकड़े से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

घटना के बाद नई सब्जी मंडी में सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी उजागर हुई है। मंडी परिसर में फायर हाइड्रेंट, अलार्म सिस्टम और अग्निशमन उपकरणों का अभाव पाया गया। आपात स्थिति में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।

प्रशासन कर रहा नुकसान का आकलन

मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित कई अधिकारी पहुंचे। प्रशासन की टीम ने नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं, आसपास की कंपनियों और अमेहरा सहित कई स्थानों से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की मदद लेकर आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button