छत्तीसगढ़
C.A बनने पर आयुष गोस्वामी को सीजी सुपरफास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग : दुर्ग के होनहार युवा आयुष गोस्वामी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (C.A.) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण से हासिल इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके माता-पिता, बल्कि पूरे शहर को गर्व से भर दिया है।
आयुष के पिता सुरेन्द्र गोस्वामी और माता ममता गोस्वामी ने बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के सपनों को साकार करने का क्षण है।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर दुर्ग से सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने कहा कि ये हमारे परिवार और समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है सभी सामाजिक पदाधिकारियों के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई हो |














