ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत शिक्षिका ने अपने जन्मदिवस पर दिया न्यौता भोज

सौरभ साहू की रिपोर्ट :- 

सूरजपुर | दिनांक 11 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में उस समय हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया जब विद्यालय की शिक्षिका  अनिता सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों को न्योता भोज दिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने का भी उद्देश्य रहा। इस अवसर पर बच्चों को सामान्य मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ केला, समोसा, क्रीम ब्रेड और मीठा लड्डू परोसा गया, जिससे सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी।

विद्यालय परिवार ने इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की। शिक्षक योगेश साहू ने शिक्षिका  अनिता सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “इस प्रकार का मानवीय और स्नेहपूर्ण प्रयास न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंध को भी सुदृढ़ करता है।”

बच्चों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत खास रहा। सभी ने शिक्षिका के प्रति आभार जताते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ और छात्र छात्राएं इस आयोजन में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button