ब्रेकिंग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद...
छत्तीसगढ़

आदर्श गांव भीमपुरी में जुआ-शराब पर सख्त रोक, नियम तोड़ने पर तुरंत दंड

खैरागढ़  : “खैरागढ़ का एक ऐसा गांव, जहां शराब पीने-बेचने और जुआ-सट्टा खेलने पर सरपंच व सामाजिक लोग लगाते हैं जुर्माना — और कोई भी व्यक्ति नियम तोड़ने की भूल कभी नहीं करता”

“जी हाँ, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के बाज़ार अतरिया की, जहाँ सभी लोगों को गांव के नियमों का सख्ती से करना होता है, पालन

खैरागढ़ जिले के बाजार अतरिया के आगे स्थित गांव भीमपुरी इन दिनों अपनी अनुशासनप्रिय व्यवस्था और नशा-मुक्ति अभियान के कारण चर्चा में है। सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता ने गांव पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि जीवन साहू, पूर्व सरपंच हिमाँचल सिंह राजपुत, जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि व ग्रामीणों से विशेष बातचीत की।

सरपंच प्रतिनिधि जीवन साहू ने बताया कि गांव में शराब पीना, बेचना और जुआ-सट्टा खेलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी व्यक्ति को शराब पीते या जुआ खेलते पकड़ा जाता है तो गांव समिति द्वारा 2500 से 3000 रुपये तक का दंड लगाया जाता है।

पूर्व सरपंच हिमांचल सिंह राजपूत ने बताया कि वर्षों से गांव में यह परंपरा चली आ रही है कि शराब पीना, बेचना, जुआ-सट्टा खेलना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

गांव का कहना है कि यह नियम सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि समाज को नशे एवं अवैध गतिविधियों से दूर रखने के लिए बनाया गया है। हर विवाद या मामले पर गांव द्वारा बैठक (ग्रामसभा) आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है।

इन कड़े नियमों और अनुशासन की वजह से भीमपुरी को आज “आदर्श गांव” के नाम से जाना जाता है। ग्रामीणों का दावा है कि इस व्यवस्था से गांव में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button