ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

शासकीय महाविद्यालय ओडगी में महिला के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस का किया गया आयोजन

संवाददाता, सौरभ साहू

सूरजपुर : जिले के शासकीय महाविद्यालय ओड़गी में छात्र छात्राओं को महिला के विरुद्ध हिंसा उन्मुलन का अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्हाधिकारी  एस. जयवर्धन के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  शुभम बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति में महिला के प्रति सम्मान की भावना लाने हेतु सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने की बात कही गई साथ में कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम घरेलू हिंसा अधिनियम शक्तिमान स्टाफ सेंटर बाल विवाह गुड टच बेड टच महिला हेल्पलाइन नंबर 181 चाइल्डलाइन नंबर 1098, 112 की जानकारी दी गई, ब्रॉसर वितरण का कार्य किया गया, बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ दिलाया गया एवं कार्यक्रम उपरांत रैली निकाली गई।

। महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा बिहान संरक्षण अधिकारी  इन्द्र कुमारी तिवारी, सखी वन स्टाप सेंटर के केंद्र प्रशासक  विनीता सिन्हा, यूनिसेफ एग्रीकॉन फाउंडेशन जिला समन्वयक  हितेश निर्मलकर महिला मनिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जेंडर विशेषज्ञ सलोमी कुजूर एवं पुनम राजवाडे द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना लाने हेतु सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने की बात कही गई। साथ में सखी सेंटर एवं टोल फ्री नंबर 181,1098, 112 के बारे में जानकारी दी गई|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button