ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़भिलाई

कंट्रोल रूम में नई आपराधिक संहिताओं पर जागरूकता प्रदर्शनी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल

भिलाई  : पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में तीन नवीन भारतीय आपराधिक कानूनों से जागरूक किए जाने हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों के लिए एकदिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मान. जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  के. विनोद कुजूर व्दारा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

नवीन आपराधिक कानून के अन्तर्गत बच्चों एवं महिलाओं के विरूद्ध अपराध से निपटने के लिए शामिल किए गए धाराओं की विशेषताओं से भी अवगत कराया गया।प्रधान जिला न्यायाधीश ने नवीन कानून के प्रावधानों को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदर्शनी के लिए दुर्ग पुलिस की सराहना की।

विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि नवीन आपराधिक कानून अब दण्डात्मक के स्थान पर न्यायवरक एवं सुधारात्मक है, कानून में न्याय को प्राथमिकता दी गई है, नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। इसी के साथ त्रिनयन एप एवं समाधान एप के संबंध में जानकारी देकर इमरजेंसी नम्बर से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया ।

सीजेएम भूपेश बसंत ने नवीन प्रावधानों की जानकारी देते हुए सायबर क्राइम से बचने हेतु आवश्यक उपाय बताए।

कार्यशाला के दौरान ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को कण्ट्रोल रूम परिसर में नवीन आपराधिक कानूनों की लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण कराकर विस्तार से जानकारी दी गई एवं कण्ट्रोल रूम का भ्रमण भी कराया गया।

उक्त कार्यशाला में उमेश कुमार सचिव विधिक सेवा समिति,  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग,  अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मती पदम तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू, मती वैजयंती माला तिग्गा, उप पुलिस अधीक्षक, सत्यप्रकाश तिवारी सीएसपी सहित लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button