ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

जलप्रदाय रहेगी प्रभावित 01 दिसम्बर के शाम से सुबह 02 दिसम्बर तक

दुर्ग : नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र के मालवीय नगर काम्पलेक्स के पास 600 एम.एम.वाल्व बदली किया जाना है। जिस दिनांक 01 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार को सुबह वाटर सप्लाई के बाद कार्य कराये जाने हतुं 24 एमएलडी फिल्टर का शट डाउन लिया जाना है, जिससे टंकियों से संबंधित एरिया में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जावेगी। अतएव नागरिकों से अनुरोध है कि, समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवें।

प्रभावित क्षेत्रः-

1. पदमनाभपुर टंकी वार्ड नं. 43 (कसारीडीह, पूर्व), वार्ड नं. 44 (बाबा गुरूघासीदास वार्ड), वार्ड नं. 45 (पद्मनाभपुर पश्चिम), वार्ड नं. 46 (पद्मनाभपुर पूर्व)

2. शंकर नगर टंकी वार्ड नं. 10 (शंकर नगर, पश्चिम), वार्ड नं. 11 (शंकर नगर, पूर्व), वार्ड नं. 12 (मोहन नगर, पश्चिम), वार्ड नं. 13 (मोहन नगर, पूर्व),

3. शक्तिनगर टंकी वार्ड नं. 17 (औद्योगिक नगर, उत्तर), वार्ड नं. 18 (औद्योगिक नगर, दक्षिण), वार्ड नं 19 (शहीद भगत सिंह दक्षिण), वार्ड नं. 20 (शहीद भगत सिंह उत्तर), वार्ड नं. 21 (तितुरडीह), वार्ड नं. 22 (स्टेशन पारा)

4. गिरधारी नगर टंकी वार्ड नं. 09 (स्वामी विवेकानंद वार्ड), वार्ड नं. 05 (मरारपारा),

5. हनुमान नगर टंकी नं. 21 (तितुरडीह), वार्ड नं 19 (शहीद भगत सिंह दक्षिण), वार्ड नं. 20 (शहीद भगत सिंह उत्तर), वार्ड

6 . ट्रांसपोर्ट नगर टंकी वार्ड न. 16
(करहीडीह )
7.शनिचारी बाजार टंकी
वार्ड नं. 30 (तमेरपारा), वार्ड नं. 31 (आपापुरा), वार्ड नं. 32, वार्ड नं. 33 (चंडीमंदिर), वार्ड नं. 34 (शिव पारा), वार्ड नं. 35 (रामदेव मंदिर मंदिर), वार्ड नं. 36 (गंजपारा), वार्ड नं. 37 (आजाद वार्ड), वार्ड नं. 38 (आंशिक)

दिनांक 01. दिसम्बर के शाम से सुबह 02 दिसम्बर तक जलप्रदाय प्रभावित रहेगी।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर जल विभाग की टीम मालवीय नगर में मरम्मत कार्य हेतु तैनात रहेंगे,इस दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराई जाएगी।

महापौर व आयुक्त ने की नागरिकों से अपील

महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल व प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे सोमवार को पानी का संयमपूर्वक उपयोग करें और आवश्यकता अनुसार पूर्व में जल का भंडारण कर लें। उन्होंने कहा कि निगम की तकनीकी टीम पूरी तत्परता से काम कर रही है और किसी भी असुविधा को न्यूनतम रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button