ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने लिया गुणवत्ता का जायजा,चर्च रोड से श्रमवीर चौक तक डामरीकरण कार्य में तेजी,

दुर्ग : नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज चर्च रोड से श्रमवीर चौक तक चल रहे डामरीकरण सड़क निर्माण एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। लगभग ₹1 करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहे इस विकास कार्य को निगम की प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है, जिससे व्यस्त मार्ग पर यातायात सुगम हो सके और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान मिल सके।

महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर ने आज मौके पर पहुँचकर कार्य की प्रगति का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एमआईसी लीना देवांगन, सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, उपअभियंता हरिशंकर साहू, जितेंद्र राजपूत और निर्माण कार्य के ठेकेदार मौजूद थे। महापौर अलका बाघमार वेवन प्रभारी देव नारायण चंद्राकर ने पहले सड़क की लेवलिंग, बेस, सब-बेस और बिटुमिन की गुणवत्ता की जाँच की और फिर नाली निर्माण के ढाँचे, गहराई व आरसीसी की मजबूती का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए तथा कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सड़क शहर के अत्यधिक उपयोग वाले मार्गों में शामिल है, इसलिए निर्माण कार्य में सावधानी बरते जाने और जल्द से जल्द पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने की आवश्यकता है।

स्थल पर मौजूद अधिकारियों को महापौर अलका बाघमार ने कार्य में गति लाने, समयबद्धता का पालन करने तथा सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। ठेकेदार को भी आवश्यकतानुसार श्रमिक और संसाधन बढ़ाने के लिए कहा गया, ताकि मौसम और यातायात की चुनौतियों के बीच कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

निगम अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क व नाली निर्माण के पूर्ण होने से आसपास के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी काफी हद तक समाप्त होगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस विकास कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किया और आशा जताई कि निगम आने वाले दिनों में अन्य मार्गों पर भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को बढ़ावा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button