ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिलाई के आदतन मादक पदार्थ सप्लायर पिता-पुत्र पर सफेमा की कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

दुर्ग  : मादक पदार्थ एवं नशा के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के आदतन आरोपी रूआबांधा भिलाई निवासी पिता-पुत्र नंदु कन्नौजिया एवं रोहित कन्नौजिया के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि रूआबांधा निवासी नंदु कन्नौजिया पिता स्व. गोपाल कन्नौजिया उम्र 57 वर्ष एवं उसका पुत्र रोहित कन्नौजिया उम्र 26 वर्ष दोनों लम्बे समय से मादक पदार्थ गांजा का अवैध व्यापार कर रहे थे|

जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा समय-समय पर 08 से अधिक NDPS एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई है, इसके बावजूद आरोपीगण द्वारा चोरी छिपे लगातार मादक पदार्थ का अवैध व्यापार किये जाने की पुष्टिकृत जानकारी प्राप्त हो रही थी। जांच के दौरान दोनों पिता-पुत्र द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध व्यापार से स्वयं एवं परिजनों के नाम से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित किया जाना पाया गया।

जिसमें रूआबांधा स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि पर निर्मित मकान एवं दुकान कीमत लगभग 70 लाख रू., रोहित कन्नौजिया के नाम से सरस्वती कुंज रिसाली में आलीशान मकान कीमत लगभग 95 लाख रू. एवं पुत्री निशा कन्नौजिया के नाम से ग्राम धनोरा में भूमि एवं भवन कीमती लगभग 37 लाख रू. का क्रय/निर्माण किया जाना पाया गया। इसी प्रकार इनके द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त अवैध आय से दो पहिया वाहन कीमती लगभग 1.50 लाख रू. का क्रय किया जाना एवं विभिन्न बैंक खातों मे लाखों रूपये जमा होना पाया गया।

पुलिस की विवेचना एवं जांच के दौरान आरोपीगण पिता-पुत्र द्वारा उक्त समस्त चल/अचल संपत्ति मादक पदार्थ गांजा के अवैध व्यापार से अर्जित किया जाना पाये जाने से उक्त समस्त संपत्ति को NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत जप्त किया जाकर उक्त संपत्ति की विधिवत जप्ती एवं अटैचमेंट की कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रशासक एनडीपीएस/सफेमा कोर्ट भारत सरकार मुंबई को भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस द्वारा अब तक मादक पदार्थों के बिक्री के 04 आदतन आरोपियों के विरूद्ध NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत कार्यवाही की गई है। जिनसे संबंधित चल/अचल संपत्ति की विधिवत राजसात/अटैचमेंट की कार्यवाही सफेमा कोर्ट मुंबई द्वारा की जा रही है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button