ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

कुम्हारी पुलिस ने खोला ‘फर्जी लूट’ का राज — 14.60 लाख की लूट निकली मनगढ़ंत, रिपोर्ट कराने वाला ही गिरफ्तार

दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए उस युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही ऊपर लूट होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने 14,60,000 रुपये की राशि “लूट लिए जाने” का दावा किया था, जबकि जांच में पता चला कि पूरा घटनाक्रम उसने खुद गढ़ा था।

लूट का बना था झूठा ड्रामा

7 दिसंबर को चरोदा निवासी आशीष राठौर ने कुम्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह हिताची कंपनी के एटीएम में कैश लोडिंग का काम करता है। उसके अनुसार 6 दिसंबर को वह मोटरसाइकिल से मुरमुंडा दादर की ओर जा रहा था, तभी कपसदा के पास तीन अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर 14.60 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 239/25, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

जांच में नहीं मिला कोई सुराग

पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन न तो किसी ने घटना देखी और न ही कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आई। परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने प्रार्थी से गहराई से पूछताछ की।

कर्ज और आर्थिक संकट के चलते रची साजिश

पूछताछ में आशीष ने कबूल किया कि उसने आर्थिक परेशानी से बचने के लिए पूरा मामला खुद गढ़ा था।
जांच में सामने आया कि—

  • आरोपी के पास पहले से 4 सेल्फ-फंडिंग एटीएम फ्रेंचाइज थे
  • बाद में उसने 8 और फ्रेंचाइजी ले लीं, जिन्हें कंपनी फंड करती थी
  • बढ़ी हुई जिम्मेदारी और कई एटीएम में कम कैश रहने के कारण ट्रांजेक्शन घटने लगे
  • कमीशन भी कम होता गया
  • ऊपर से घर और कार के लोन तथा अन्य खर्चों की वजह से वह आर्थिक दबाव में आ गया

आरोपी ने बताया कि उसे पता चला था कि “कैश चोरी” की रिपोर्ट पर बीमा क्लेम आसानी से मिल जाता है। इसी लालच में उसने यह झूठा लूटकांड रचा।

फर्जी तरीके से अपने ही एटीएम में डाला था पैसा

जांच में यह भी सामने आया कि विभिन्न एटीएम में रकम डालने के बाद उसने अपने सेल्फ-फंडिंग वाले 3 एटीएम में 14,60,000 रुपये अतिरिक्त जमा कर दिए थे और उसी राशि को “लूट” होना बताया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी आशीष राठौर (उम्र 34 वर्ष), निवासी चरोदा, पुरानी भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button