ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

मौसम का सितम जारी… छत्तीसगढ़ में कोहरा छाया, बढ़ी ठिठुरन

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है। ठिठुरन भरी सुबह, घने कोहरे और शीतलहर की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के कई जिलों में 12 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट घोषित किया है।

चार संभागों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में शीतलहर का असर बेहद तेज है। उत्तर और मध्य भारत की ओर से आ रही तेज ठंडी हवाएं तापमान में लगातार गिरावट का कारण बन रही हैं।

 अंबिकापुर सबसे ठंडा

बुधवार को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5°C दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान—

  • पेंड्रा रोड: 6°C
  • बिलासपुर: 8°C
  • जगदलपुर: 1°C
  • दुर्ग: 0°C
  • रायपुर: 2°C

 आज इन जिलों में जारी रहेगा अलर्ट

सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शीतलहर का अलर्ट प्रभावी रहेगा।

11–12 दिसंबर को भी रहेगा प्रभाव

इन दो दिनों के लिए भी सुरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर जिलों में शीतलहर के प्रकोप की चेतावनी जारी की गई है।

 प्रशासन की तैयारी

ठंड के चलते नगर निगम और जिला प्रशासन सक्रिय है। बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड से बचाव के लिए बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button