ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास के तहत गांजा सप्लायर गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना पद्मनाथपुर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले नशेड़ियों को गांजा उपलब्ध कराने वाले एक मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बंटी शाहा, निवासी कबीरनगर, रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुमन पाण्डेय और मुकेश मिश्रा, दोनों निवासी तितुरडीह दुर्ग, को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उनके कब्जे से 2.362 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 1.18 लाख रुपये) और 2070 रुपये नकद बरामद किए गए थे।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें पिछले करीब एक वर्ष से बंटी शाहा गांजा सप्लाई कर रहा था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

14 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रायपुर नाका रेलवे फाटक के पास गांजा सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पद्मनाथपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक एक्टिवा वाहन की डिक्की में 2 किलो गांजा (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से 55,200 रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन और एक एक्टिवा वाहन भी जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2.35 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी बंटी शाहा को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button