ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग रेंज में साइबर थाना व साइबर ट्रेनिंग सेंटर हेतु चयनित भूमि का पूजन, दधीचि प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,  रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा महिला थाना सेक्टर-06 के समीप रेंज साइबर थाना एवं साइबर ट्रेनिंग सेंटर भवन हेतु चयनित भूमि का विधिवत पूजन किया गया। इसके साथ ही रक्षित केंद्र दुर्ग में नवनिर्मित दधीचि प्रशिक्षण हॉल का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-06 एवं पुलिस लाइन दुर्ग में किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम, विवेचना एवं अन्य आधुनिक विषयों पर नियमित प्रशिक्षण आयोजित होने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आयूसीएडब्ल्यू) मती पद्म तंवर, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, साइबर रेंज थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट, उप निरीक्षक संकल्प राय, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button