ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

रोजगार, कौशल और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हेल्थ केयर में कौशल विकास हेतु सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ एमओयू

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हेल्थकेयर सेक्टर को मजबूती देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण और सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए दक्ष और प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है। एमओयू के तहत हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

समझौते के अनुसार राज्य में हेल्थकेयर प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की जाएगी, जहां युवाओं को आधुनिक चिकित्सा आवश्यकताओं के अनुरूप आवासीय एवं गैर-आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका लक्ष्य युवाओं के कौशल स्तर को बढ़ाकर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सक्षम बनाना है।

एमओयू के तहत कुल चार प्रमुख प्रशिक्षण कोर्स संचालित किए जाएंगे, जिनमें
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, कार्डियोलॉजी टेक्निशियन, ईसीजी टेक्निशियन, कार्डियक केयर टेक्निशियन और इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन शामिल हैं। ये कोर्स युवाओं को विशेष प्रशिक्षण के साथ हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने का अवसर देंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास को विकास की आधारशिला मानती है और हेल्थकेयर सेक्टर की जरूरतों के अनुरूप कुशल कार्यबल तैयार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि युवाओं के लिए व्यापक रोजगार संभावनाएं भी पैदा करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कौशल विकास पर आधारित यह साझेदारी राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। प्रशिक्षित युवा अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों और आपातकालीन सेवाओं में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी. निवास, ट्रस्ट के प्रतिनिधि तथा कौशल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button