ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत स्कूलो में यातायात प्रशिक्षण

दुर्ग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक “सड़क सुरक्षा माह 2026” का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत 08 दिवस के भीतर जिले के 20 विद्यालयों में यातायात नियमों से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 10,000 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा उपायों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित पैदल यात्रा, साइकिल एवं दोपहिया वाहन चलाते समय सावधानियों तथा ट्रैफिक संकेतों की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को बताया गया कि कम उम्र से ही यातायात नियमों का पालन करने की आदत भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही छात्रों को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस दुर्ग का उद्देश्य सड़क सुरक्षा माह के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को जागरूक कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। यह अभियान लगातार जिले के सभी स्कूल तक पंहुचाया जायेगा।

प्रशिक्षण के दौरान यातायात के अधिकारियों के द्वारा स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कोई भी नाबालिक बच्चा बिना लाइसेंस एवं हेलमेट के वाहन लेकर नहीं आएगा और ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर उनके परिजनों को विद्यालय बुलाकर आवश्यक समझे देवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button