ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

सीलिंग की कार्रवाई से पहले होटल संचालक ने चुकाया 1.75 लाख 458 रुपये का संपत्ति कर

दुर्ग/आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश ओर राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संपत्ति कर एवं ट्रेड लाइसेंस बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जी.ई. रोड स्थित चार्ज के सामने संचालित ‘सांझा चूल्हा फैमिली ढाबा’ के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी की गई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होटल संचालक पर 1 लाख 75 हजार 458 रुपये का संपत्ति कर लंबे समय से बकाया था। निगम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन संचालक द्वारा कर की राशि जमा नहीं की गई।अंतिम नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं होने पर नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग का अमला होटल को सील करने पहुँचा। सीलिंग की कार्रवाई के भय से होटल संचालक ने मौके पर ही पूरी बकाया राशि नगद जमा कर दी, जिसके बाद कार्रवाई स्थगित की गई।

कार्रवाई के दौरान उप राजस्व निरीक्षक निशांत यादव, संजय मिश्रा, राम खिलावन शर्मा, पवन नायक, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार, बाजार सहायक ईश्वर वर्मा, तिलक नवरंग, विजेंद्र पटेल सहित राजस्व एवं अतिक्रमण अमला उपस्थित रहा।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सील बंद की सख्त कार्रवाई की जाएगी।निगम की इस सख्ती के बाद कर वसूली में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button