ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

युवती की संदिग्ध मौत, मंगेतर पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप, जांच जारी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा जिले के धौरपुर इलाके में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है, जिसमें मंगेतर पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप है। प्रतिमा विश्वकर्मा नामक युवती की हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा और उसके मंगेतर अमर अगरिया के बीच शादी तय होने से पहले ही घनिष्ठ संपर्क शुरू हो गया था। इस दौरान प्रतिमा गर्भवती हो गई। आरोप है कि अमर ने उसे गर्भपात की दवा दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

युवती के परिवार का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और जब हालत गंभीर हुई तब उन्हें सूचना दी गई। पुलिस ने मृतका के बयान और अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में मंगेतर और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button