ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना भिलाई नगर पुलिस ने अफीम की खरीदी-बिक्री से जुड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं और सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भिलाई नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, सेक्टर-06 के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सेक्टर-06 निवासी बलवीर सिंह को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 205 ग्राम अफीम, एक मोबाइल फोन और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार 500 रुपये बताई गई है। इस मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर बलवीर सिंह को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह अफीम की खरीदी-बिक्री रामबाबू के माध्यम से करता था, जबकि अफीम की सप्लाई स्वरूप सोनी द्वारा की जाती थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामबाबू उर्फ कैम्बो (45 वर्ष), निवासी सेक्टर-06 भिलाई और स्वरूप सोनी (28 वर्ष), निवासी गीदम, जिला दंतेवाड़ा शामिल हैं। दोनों को भी विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और अफीम के मुख्य स्रोत की तलाश जारी है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button