ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
Uncategorized

अड्डेबाजी पर पुलिस की सख्ती, हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा अड्डेबाजी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिरसागेट पुराने अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जेकी सिंह (33 वर्ष) निवासी अर्जुन नगर कैम्प-01, मिनी गार्डन के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद थाना पुरानी भिलाई में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। विवेचना पूर्ण होने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 16 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के पेट्रोलिंग स्टाफ और विवेचना अधिकारी की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button